फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिव्यांग एवं विशेष बच्चों के पुनर्वास के लिए सुविधाएं मजबूत करेगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों और विशेष बच्चों के बेहतर पुनर्वास व सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बुधवार को उन्होंने उस्मानपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दिव्यांग एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों के स्कूल-कम-होम के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि की समुचित देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के समय दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने सुंदर नगरी स्थित ट्रेनिंग-कम-प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) ऑर्थोपेडिक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कार्यालय के विकास के साथ-साथ ट्रेनिंग सेंटर को भी समानांतर रूप से विकसित किया जाए। भूमि के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए अस्थायी एनक्लोजर लगाने के आदेश भी दिए गए। यहां वॉटरलॉगिंग की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने बताया कि टीसीपीसी ऑर्थोपेडिक का कुल क्षेत्रफल करीब 510 वर्ग मीटर है, जिसमें लगभग 340 वर्ग मीटर कवर्ड और 170 वर्ग मीटर ओपन एरिया शामिल है। भवन के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें