फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 करोड़ रुपयों से डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियां रोकेगी दिल्ली सरकार

Thu, 18 Jul 2019 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों के लिए 109 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शहरी विकास विभाग ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने नगर निगमों की हिदायत दी है कि आगे से इस मामले में किसी भी तरह का बहाना नहीं चलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि दिल्ली में बारिश के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए कारगर योजना होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने शहरी विकास विभाग से नगर निगमों को फंड जारी करने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने दो टूक लहजे में कहा है कि शहरी विकास विभाग यह सुनिश्चित करे कि जलजनित बीमारियों की रोकथाम से संबंधित तैयारियों में फंड कोई अड़चन ना बने। हिदायत दी कि इस धनराशि का अच्छी तरह से इस्तेमाल हो। डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने में कोई कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को प्राथमिक शिक्षा के लिए शिक्षा के मद में भी फंड जारी कर दिया है। इससे नगर निगमों को शैक्षिक कार्यों में फंड की अड़चन नहीं आएगी। दोनों मदों को मिलाकर दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को 155.88 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मद में नगर निगमों को मिला फंड
-उत्तरी नगर निगम : 57.15 करोड़ रुपये
-पूर्वी नगर निगम : 28.40 करोड़ रुपये
-दक्षिणी नगर निगम : 23.57 करोड़ रुपये

शिक्षा मद में मिला निगमों को फंड
-उत्तरी नगर निगम : 12.50 करोड़ रुपये
-पूर्वी नगर निगम : 22.50 करोड़ रुपये
-दक्षिणी नगर निगम : 11.75 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें