दिल्ली सरकार ने विभागों में फेरबदल किया है। सरकार ने मंत्री अतिशी और मंत्री सौरभ भरद्वाज के विभाग को एक-दूसरे से बदल दिया। अब सौरभ भरद्वाज जल विभाग और अतिशी पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग देखेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मामूली विभागीय फेरबदल किया है। अब सौरभ भारद्वाज की जगह आतिशी जल विभाग देखेंगी। जबकि पर्यटन, कला और संस्कृति सौरभ भारद्वाज देखेंगे। आतिशी और सौरभ भारद्वाज को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद मंत्री बनाया गया था। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के विभागों को आतिशी व सौरभ भारद्वाज के बीच बांटा गया था।