उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमजी मार्ग का नाम भी बदला गया है। अब एमजी मार्ग को आचार्य तुलसी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। यहां से भी बार-बार नाम बदलने की मांग उठ रही थी। इसके लिए अखिल भारतीय अनुव्रत न्यास की तरफ से प्रस्ताव आया था।
वहीं, रानी बाग मार्केट गोल चक्कर का नाम बदल कर महर्षि दयानंद चौक कर दिया है। यह मार्ग गुरु विरजानंद और महात्मा हंसराज मार्ग से जुड़ता है। लाजपत नगर फ्लाई ओवर का नाम बदल कर श्री झूले लाल सेतु किया गया है। इसके लिए विधायक मदन लाल की तरफ से मांग की गई थी। इसी तरह, शक्ति नगर चौक का नाम बदल कर भगवान महावीर चौक किया गया है। जैन कॉलोनी, वीर नगर के एसएस जैन सभा की तरफ से यह मांग की गई थी। महरौली से बदरपुर मार्ग को अब आचार्य श्री महाप्रज्ञा मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय अनुव्रत न्यास की तरफ मांग की गई थी।