दिल्ली सरकार ने तीन जनवरी से शुरू हो रही 15-18 साल के बच्चों की टीकाकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि, दिल्ली सरकार ने अपने 1,000 से ज्यादा सेंटर तैयार किए हैं, हमारे पास 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है।