फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की नई तस्वीर: आतिशी की 'पारी' में इनको मिला मौका, लिस्ट में देखें नाम और अब तक का उनका सारा काम

Sat, 21 Sep 2024 05:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। आतिशी ने आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज के बाद वह तीसरी महिला हैं, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठीं हैं। आइए जानते हैं उनकी कैबिनेट में किस किस को जगह मिली है। 
विज्ञापन
दिल्ली की नई सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल के बाद आज से दिल्ली में आतिशी सरकार की पारी शुरू हो गई। उनके साथ ही नए कैबिनट का भी गठन हो हुआ। हालांकि कैबिनेट में चार चेहरों को छोड़कर बाकी सिर्फ एक ही नाम नया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं। 

विज्ञापन

ऐसी है दिल्ली की नई सरकार
आतिशी : अरविंद केजरीवाल की जगह ले रही दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता है। साल 2020 में पहली बार कालका जी से चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंची थीं। इससे पहले वह 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। केजरीवाल की सरकार में आतिशी शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है। इसका परिणाम है कि उन्हें सीएम पद का जिम्मा सौंपा गया। 

गोपाल राय : अन्ना आंदोलन से जुड़े गोपाल राय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मौजूदा समय में वह आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक पार्टी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह केजरीवाल सरकार में 2015 से मंत्री हैं। पूर्व में वह पर्यावरण, वन और वन्यजीव, विकास और सामान्य प्रशासन मंत्री रहे हैं।

कैलाश गहलोत : जाट बहुल क्षेत्र नजफगढ़ से आने वाले कैलाश गहलोत केजरीवाल सरकार में पिछले दो बाद से मंत्री हैं। यह अरविंद केजरीवाल के खास माने जाते हैं। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, वित्त और राजस्व मंत्री रहे। इसके अलावा उनके पास राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामले और परिवहन मंत्रालय था। माना जा रहा है कि आगे भी वो इन पदों पर बने रहेंगे। 

सौरभ भारद्वाज: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पहली बार साल 2013 में बनी सरकार में सौरभ भारद्वाज मंत्री बने थे। हालांकि दूसरी सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद केजरीवाल ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर से एक बार मंत्री बनाया। पार्टी का उन पर यकीन कायम रहा। सौरभ भारद्वाज 9 मार्च 2023 से दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष और स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल मंत्री थे।

इमरान हुसैन : इमरान हुसैन ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। केजरीवाल सरकार में उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण एवं वन मंत्री का पद मिला। माना जाता है कि वह केजरीवाल की पहली पसंद हैं। उन्हें दिल्ली कैबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

मुकेश अहलावत : सुल्तानपुर माजरा से पहली बार चुनाव जीत कर आए मुकेश अहलावत पार्टी में अनुसूचित जाति का चेहरा हैं। आप ने पहली बार 2020 में उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और वह जीतकर आए। उन्होंने 48,042 वोटों से यह चुनाव जीता थाा। इस सीट पर पहले संदीप कुमार विधायक थे। संदीप का नाम विवादों में आने से मंत्रिपद से हटा दिया गया था। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी में उनको टिकट भी नहीं दिया। संदीप की जगह आप नेतृत्व ने मुकेश पर भरोसा जताया और भरोसे का खरा उतरते हुए वह विधानसभा तक पहुंचने में कामयाब रहे। अब इनको पहली बार मंत्री बनाया गया है। देखना रोचक होगा कि सरकार उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें