फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के मुस्लिम कर्मचारियों को मिल सकती है जुमे की नमाज के लिए 1 घंटे की छुट्टी

Sat, 28 Apr 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
eid - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के कार्यालयों में कार्यरत मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने एक प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली सरकार को भेजा है कि शुक्रवार दोपहर को एक घंटे की छुट्टी दी जाए ताकि मुस्लिम जुमे की नमाज अदा कर सकें।

विज्ञापन


हालांकि, इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आयोग के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ने मार्च में आयोग को पत्र लिखकर मांग की थी कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को जुमे की नमाज अदा करने के लिए दोपहर 1-2 बजे के बीच छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इस बारे में शिक्षा विभाग को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें