दिल्ली सचिवालय में बने वॉर रूम से प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की निगरानी रखी जा रही है। प्रदूषण संबंधी शिकायतों के लिए जल्द ही ग्रीन दिल्ली एप लांच होगी। शिकायत मिलने पर क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंचकर प्रदूषण की रोकथाम के साथ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
आपातकाल में सम-विषम फार्मूला लग सकता है
हर साल की तरह इस साल भी ऑड-ईवन लगाया जा सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आपातकाल जैसी स्थिति नहीं है। अगर वैसी स्थिति आती है तो इस योजना को कुछ दिनों के लिए लागू किया जा सकता है।
सरकार का दावा 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रदूषण कम करेंगे
दिल्ली सरकार ने कहा है कि पिछले साल 25 प्रतिशत प्रदूषण कम किया गया था। इस साल इससे कही अधिक प्रदूषण काम किया जाएगा। डीडीए, डीएसआईडीसी, जल बोर्ड, एमसीडी, ट्रैफिक पुलिस, ट्रांस्पोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर महा अभियान शुरू कर दिया गया हे। पौधरोपण अभियान भी चल रहा है।
दिल्ली सरकार का सर्वे
- दिल्ली में 45 प्रतिशत प्रदूषण पड़ोसी राज्यों के पराली जलने से होता है।
- दिल्ली-एनसीआर के 300 किलोमीटर क्षेत्र में 11 थर्मल पावर स्टेशन पुराने तकनीक पर चलते है। इससे दिल्ली में 11 प्रतिशत प्रदूषण होता है।
- पुराने तकनीक से चलने वाले ईट-भट्ठे -यूपी में 1640, हरियाणा में 161 भट्ठे चलने से दिल्ली का एयर सेट खराब होता है।