फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हुआ महंगा: दिल्ली में बढ़ी PUC की फीस, टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर देना होगा अब इतना चार्ज

Thu, 11 Jul 2024 04:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने आखिरकार 13 साल बाद प्रदूषण की जांच दरों में संशोधन किया है। दिल्ली मंत्री कैलाश गहलोत ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन लगातार मांग कर रहा था।
विज्ञापन
प्रदूषण जांच केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने आखिरकार 13 साल बाद प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए फीस में बढ़ोतरी की है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की लंबे समय से मांग कर रहा था।

विज्ञापन


प्रदूषण जांच दरों में संशोधन के बाद पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए नए संशोधित दर 80 रुपये होंगे। पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी चार पहिया वाहनों और उससे ऊपर के वाहनों के लिए 110 रुपये निर्धारित किए गए।

वहीं डीजल चालित वाहनों की प्रदूषण जांच दर 140 रुपये निर्धारित की गई। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की लंबे समय से लंबित मांगों के मद्देनजर और प्रदूषण जांच सेवाओं की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए हमने दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सभी वाहन आवश्यक प्रदूषण मानकों को पूरा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें