फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, हाईकोर्ट में बोली केजरीवाल सरकार

Thu, 03 Dec 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली नाईट कर्फ्यू: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि कारोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली या उसके कुछ हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार नहीं किया जा रहा। सरकार ने हाईकोर्ट में पेश जवाब में कहा कि नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। इतना ही नहीं सभी प्राइवेट अस्पतालों को एलईडी स्क्रीन पर नोडल अधिकारी के नाम व फोन नंबर के अलावा रिक्त कोविड वेड की संख्या दर्शाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति  हिमा कोहली और न्यायमूर्ति  सुब्रमोनियम प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए जांच और संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान पर ध्यान केंद्रित किया जाए। इतना ही नहीं यदि जांच के नतीजे अब भी 24 घंटे के अंदर नहीं आ रहे हैं और इस पर गौर किए जाने की जरूरत है।

अदालत ने दिल्ली सरकार से ये भी कहा कि कोरोना की जांच के नतीजे मोबाइल फोन पर देने की कोशिश करें।  दिल्ली सरकार ने खंडपीठ के हालही में पूछे गए नाइट कर्फ्यू संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में फिलहाल स्थिति में सुधार हो रहा है ऐसे में नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने खंडपीठ को बताया कि सरकार ने प्रतिबंधित गतिविधियों में 31 दिसंबर तक किसी भी प्रकार की छूट न देने का निर्णय किया है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार की नई गतिविधियों की भी इजाजत नहीं होगी।

अदालत अधिवक्ता राकेश मल्होत्रा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याची ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पुन: बढ़ने पर चिंता जताते हुए जांच बढ़ाने व रिपोर्ट जल्द प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने बताया कि हैल्पलाइन 1031 पर 115 लोग काम कर रहे है और नवंबर माह में उस पर 10817 कॉल आई। कुछ काल का जवाब नहीं दिया जा सका क्योंकि बात करते समय वह कट गई। उन्होंने संक्रमण को रोकने के लिए सामाजकि दूरी, मास्क इत्यादि लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से बैठक की जा रही है।

दिल्ली सरकार व पुलिस के चालान से करीब  45 करोड़ मिले
दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि लोग को जागरूक करने के अलावा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। इस कड़ी में तय नियमों का उल्लंघन करने 2,37,907 लोगों के चालान कर दिल्ली सरकार ने 17 करोड़ 93 लाख 82 हजार 917 रूपये जुर्माने के रूप में वसूले है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी 5,47,394 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 करोड़ 68 लाख 35 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें