फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों गुड न्यूज: पानी के बिल माफी योजना की अवधि बढ़ी, जल मंत्री ने जनता की मांग पर लिया फैसला

Fri, 30 Jan 2026 06:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों जल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना की अवधि को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वर्षों से लंबित जल बिलों का निपटारा बिना किसी अतिरिक्त ब्याज या जुर्माने के किया जा सके।
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों जल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना की अवधि 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। जनप्रतिनिधियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और आम नागरिकों की लगातार मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ताकि वर्षों से लंबित जल बिलों का निपटारा बिना अतिरिक्त ब्याज के किया जा सके। 

विज्ञापन


जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि अब तक 3.30 लाख से अधिक उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं, जिन पर लगभग 1500 करोड़ का ब्याज माफ किया गया है। 430 करोड़ से अधिक की मूल बकाया राशि 29 जनवरी तक वसूल की जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें