चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त व्यापारी-समृद्ध भारत के विजन को आगे बढ़ाने वाला है।
दिल्ली की डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हित में जो कार्य कर रही है वह सराहनीय हैं। यह नया बोर्ड व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा, बीमा, स्वास्थ्य, वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं को पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस निर्णय से दिल्ली को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश के लिए देश की सबसे अनुकूल राजधानी बनाने में मदद मिलेगी।