फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा डॉ. असीम गुप्ता के परिवार को दिल्ली सरकार देगी एक करोड़ की सम्मान राशि

Wed, 01 Jul 2020 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी डॉ. गुप्ता की मौत पर संवेदना जताई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. असीम गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल के बहुत वरिष्ठ डॉक्टर थे। वह एनेस्थेलॉजिस्ट थे। उनकी ड्यूटी आईसीयू में थी। पिछले कुछ महीनों से करोना के मरीजों का इलाज करने की उनकी ड्यूटी चल रही थी। 3 जून को डॉक्टर असीम गुप्ता को कोरोना हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और अंत में वे कोरोना से लड़ते-लड़ते हम सभी को छोड़कर चले गए।

उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। आज उनकी पत्नी से लंबी बात हुई। उनकी पत्नी को भी कोरोना हो गया था, लेकिन उनकी पत्नी कोरोना से अब ठीक हो चुकी हैं और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। उनके जान की कोई कीमत नहीं है। लेकिन उनके जाने के बाद यह एक छोटी सी राशि है, जो दिल्ली के लोगों की तरफ से उनके परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जताया अफसोस
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डॉ. असीम गुप्ता की मौत पर संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि वह कोरोना से संघर्ष कर रहे थे। वह बेहतरीन कोरोना योद्धा थे, जो फ्रंटलाइन पर लडने वाले चिकित्सकों व हेल्थवर्कर्स के प्रेरणास्रोत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें