फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के पलायन का आरोप दिल्ली सरकार पर, भाजपा ने चलाए और भी तीर

Wed, 20 May 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर प्रवासी मजदूरों को पलायन पर मजबूर करने का आरोप मढ़ा है। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आवंटित भोजन और राशन दिल्ली सरकार ने मजदूरों तक पहुंचने नहीं दिया। यही वजह है कि मजदूर पलायन कर गए।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के मजदूर नेता व दिल्ली श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुखवीर शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दिल्ली सरकार ने बसों में भरकर मजदूरों को आनंद विहार बस स्टैंड पहुंचाया। 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता देश के मजदूरों पर राजनीति करना चाहते हैं। दिल्ली सरकार ने खाने के नाम पर 250 करोड़ का घोटाला किया है। दिल्ली में 70 लाख मजदूर हैं। दिल्ली सरकार उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर देती तो आज मजदूर पलायन के लिए मजबूर नहीं होते। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि सरकार मकान मालिकों से बात कर 1 महीने का किराया खुद देकर दूसरे महीने का किराया माफ करने का आग्रह करती तो आज स्थिति कुछ और होती।

बगैर इजाजत प्रवासियों को ले जा रही तीन बसें जब्त
बगैर इजाजत प्रवासियों को बिहार और पश्चिम बंगाल ले जा रही यूपी नंबर की तीन बसों को जब्त किया गया है। तीनों बसें सोमवार रात सवारियां भरकर यमुनापार के अलग-अलग इलाकों से निकल रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर इलाके में मेट्रो पार्किंग के पास सोमवार रात करीब 9:50 बजे यूपी नंबर की एक बस में 50 लोग बैठे थे। पूछताछ में पता चला कि वे बिहार के कटिहार जाने के लिए बस में बैठे थे। 

पुलिस ने बस चालक से पास मांगा तो उसने डीएम से जारी एक ई-पास दिखाया, जिसमें सिर्फ 32 सवारियों की इजाजत थी। उधर, खजूरी चौक पर पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे यूपी नंबर की एक बस रोकी, जो सवारियों से भरी हुई थी। 

पूछताछ में सवारियों ने कहा कि वे बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को पकड़ लिया। उधर, गीता कॉलोनी पुश्ते के पास यूपी नंबर की वोल्वो बस को पुलिस ने रोका। उसमें 18 सवारियां थीं। पूछताछ में पता चला कि सभी सवारियों को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें