फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की बच्ची के पेट में दर्द के बाद पहुंची अस्पताल, सच आया सामने तो हुए डॉक्टर भी हैरान

Sun, 31 Dec 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाबाल‌िग ने द‌िया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है ज‌िससे सभी स्तब्ध हैं। यहां 13 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म ‌द‌िया। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है क‌ि नाबाल‌िग के गर्भवती होने का पता उसके पर‌िवार को नौवें महीने में चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौ माह की गर्भवती नाबाल‌िग को जब एक द‌िन(25 द‌िसंबर) अचानक पेट में दर्द हुआ तो प‌र‌िजन उसे इलाज के ल‌िए अस्पताल लेकर पहुंचे। तब जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बच्ची के नौ महीने की गर्भवती होने की बात बताई ज‌िससे सभी सन्न रह गए।

प‌र‌िवार को जानकारी देने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पु‌ल‌िस को इस बात की सूचना दी। हालांक‌ि ‌इस बीच उसका दर्द इतना बढ़ गया क‌ि अस्पताल को बच्ची को भर्ती करना पड़ा। एक ऑपरेशन के बाद नाबाल‌िग ने एक बच्ची को जन्म द‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाला है आरोपी

नाब‌ाल‌िग ने द‌िया बच्ची को जन्म - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना ‌म‌िलते ही पुल‌िस के आला अध‌िकारी भी मौके पर पहुंचे और कई अध‌िकार‌ियों की मौजूदगी में बच्ची का बयान दर्ज क‌िया गया। पु‌ल‌िस को द‌िए अपने बयान में पीड़‌िता ने बताया क‌ि पड़ोस मे ंरहने वाला व‌िकास नाम का युवक उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप कर रहा था।

पु‌ल‌िस ने व‌िकास के ख‌िलाफ मामला दर्ज कर उसे ग‌िरफ्तार कर ल‌िया है। पुल‌िस ने बताया है क‌ि पीड़‌िता अपने पर‌िवार के साथ द‌िल्ली के मानसरोवर इलाके में क‌िराए के मकान में रहती है। उसके प‌िता एक कॉपर फैक्ट्री में काम करते हैं।

कुछ महीने पहले जब पीड़‌िता की मां अपने गांव गई थी तभी उसके साथ व‌िकास ने डराकर रेप क‌िया ज‌िसके बाद वो गर्भवती हो गई। लेक‌िन पूरे नौ महीने तक क‌िसी को इस बात का पता नहीं चला। 25 द‌िसंबर को जब पीड़‌िता ने पेट में दर्द की बात कही तो अस्पताल जाकर पता चला क‌ि वह गर्भवती है। पुल‌िस इस मामले में आरोपी व‌िकास को ग‌िरफ्तार कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें