फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गई लड़की की कार में मिली लाश, 3 लड़के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी की एक लड़की की हरियाणा के मुरथल में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस एक लड़के से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज के लिए निकली इस लड़की के बारे में उसके परिजनों को मुरथल से फोन आया था कि लड़की की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

गौरतलब है कि मुरथल में दुर्घटनाग्रस्त इस कार में लड़की के अलावा दिल्ली के तीन लड़के भी मौजूद थे। घटना के बाद से ही तीनों लड़के फरार हैं।
विज्ञापन

पर‌िजनों ने जताया हत्या का शक

हालांकि परिजन लड़कों पर लड़की को अगवा कर उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से डर बच रही है और मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि लड़की की उम्र 23 साल थी। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि लड़की शुक्रवार सुबह बाहरी दिल्ली के रोहिणी के अपने घर से पीतमपुरा के VLCC इंस्टिट्यूट के लिए निकली थी।

लेकिन शाम को हरियाणा के मुरथल से पुलिस का फोन आया कि आपकी बेटी की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। परिजन तभी दिल्ली से हरियाणा सोनीपत के मुरथल आए तो स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह डैमेज थी।
ये भी पढ़ें :
मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में
2015 के वो पोस्टर जिन्होंने नेताओं से भी ज्यादा बटोरीं सुर्खियां
दे‌खिए कैसे साल 2015 ने डूबो दी इन 5 नेताओं की लुटिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें