फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश, कुछ दिन पहले की थी रेप की शिकायत

Thu, 31 Jan 2019 03:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार को दिल्ली पुलिस को अंबेडकर नगर से एक युवती का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उस पर एसिड जैसी कोई चीज फेंकी गई है।

विज्ञापन


महिला का कॉल मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उस पर कुछ नहीं गिरा था। हालांकि उसके पास से एक बोतल मिली जिस पर टॉयलेट क्लीनर लिखा था।

पुलिस ने बताया कि इसी युवती ने जनवरी में ही कालकाजी इलाके में किसी शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। युवती बदरपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें