फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिले 125 नए मरीज, दो की मौत, कोरोना से अब 3439 संक्रमित

Thu, 30 Apr 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में दो मरीजों की मौत हुई है। अब तक यहां 56 लोगों की मौत इससे हो चुकी है। बुधवार को 125 नए मरीज भी सामने आए। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3439 हो गई। 29 अप्रैल को 14 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 1092 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक मरीज की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई। एक अन्य अस्पताल में भी मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3020 सैंपल की जांच में 125 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

दिल्ली में अब तक 102 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इन जोन में 346 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। करीब 4.67 लाख आबादी वाले इन जोन से अब तक 6972 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा, बुधवार को एक कोविड स्वास्थ्य केंद्र में वृद्घि हुई है। नेहरू होमियोपैथी कॉलेज में सात लोगों को रखा गया है। इनमें दूसरी स्टेज का कोरोना संक्रमण पाया गया है। चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक अस्पताल और तिब्बिया कॉलेज को मिलाकर 137 दूसरी स्टेज के मरीज भर्ती हैं। 

इनके अलावा, दिल्ली के 11 कोविड अस्पतालों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो चुकी है। इनमें से 61 मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली में अब तक 47,225 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 5886 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें