फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार, 14 डिग्री से नीचे जाएगा पारा; धुंध-कोहरा के साथ छाएंगे बादल

Mon, 03 Nov 2025 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आने वाले दिनों में हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, और अधिकांश समय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। दिन के समय आंशिक रूप से बादल रहेंगे, जबकि रात और सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
दिल्ली में घटने वाला है पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2-6 नवंबर को न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 7-11 को 14.3 और 12-16 नवंबर को पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। वहीं, सोमवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोगों को दिन में पसीना भी आया। साथ ही, शाम से ही लोगों को हल्की सिहरन का अहसास हुआ। 

इसी बीच अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 1.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।

सोमवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 19.2 और पालम में 20.4 और आया नगर में न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंगलवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में 4 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर नजर आने की बात कही है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन मौसम रहेगा ठंडा, छाई रहेगी धुंध
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पांच से नौ नवंबर तक तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात का तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, और अधिकांश समय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। दिन के समय आंशिक रूप से बादल रहेंगे, जबकि रात और सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय धुंध के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस अवधि में धूप के समय मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन धुंध के कारण दृश्यता थोड़ी कम रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें