फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेप पर फोटोशूट से मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनहीनता और सुर्खियों में बने रहने की चाहत शायद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तभी तो एक फोटोग्राफर ने खुद के वजूद को साबित करने के लिए ऐसे विषय पर फोटोशूट किया जिसने एक समय पूरे देश को दहला दिया था।
विज्ञापन


राज शेट्टी नाम के इस फोटाग्राफर ने मुंबई में एक फोटोशूट किया जिसे देखते ही दिल्ली गैंगरेप की वो पूरी घटना नजरों के सामने घूमने लगती है जिसे हम निर्भया केस के नाम से भी जानते हैं।
 
बात यहीं खत्म नहीं हुई फोटोग्राफर ने इस फोटोशूट को टि्वटर और फेसबुक पर भी डाल दिया। 'द रॉन्ग टर्न'नाम के इस फोटोशूट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे वाहियात और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
विज्ञापन

क्यों हुआ विवाद

दरअसल इस फोटोशूट में बस के अंदर कुछ पुरूष मॉडल्स को एक महिला मॉडल के साथ यौन दुर्व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। हालांकि फोटोग्राफर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उसके इस शूट का मकसद महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए इस घटना के बाद भी दिल्ली सहित पूरे देश में इसके विरोध्‍ा में व्यापक प्रदर्शन हुए थे।

चौंकाने वाली बात है कि इस फोटोशूट में पुरूष मॉडल जितिन गुलाटी के साथ महिला मॉडल पूजा मोर भी शामिल हैं। फोटोशूट में कुछ अन्य मॉडल्स को भी देखा जा सकता है।

फोटोग्राफर की सफाई

इस शूट को अंजाम देने वाले फोटो्ग्राफर ने अपने फेसबुक पेज पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा मकसद महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण को दिखाना था।

इस शूट का 16 दिसंबर की घटना से कोई लेना-देना नहीं है और मैंने ये फोटोशूट बस में सिर्फ इसलिए किया है कि क्योंकि मैं ये दिखाना चाहता था कि हमारे सार्वजनिक जीवन में भी महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।

विवाद के और भी हैं कारण

इस फोटोशूट के विवादास्पद होने को कारण केवल 16 दिसंबार की घटना से संबंधित होना ही नहीं है, बल्कि इस फोटोशूट को 'Behance' नामक फोटोशूट साइट पर अपलोड किया गया है।

जिसमें कई आपत्तिजनक टैग जैसे हॉट, सेक्सी, मेल, रिवेंज, किडनैप, लव भी डाले गए हैं।

हालांकि विवाद के बाद इस फोटोशूट को टि्वटर और फेसबुक से डिलीट कर दिय गया है।
विज्ञापन

कौन है राज शेट्टी

राज शेट्टी की साइट 'राज शेट्टी स्टूडियो डॉट कॉम' के मुताबिक उन्होंने 12 साल की उम्र में ही फोटोग्राफी शुरू कर दी थी।

वो ऐसे सबसे यंग फोटोग्राफर हैं जिन्होंने Roda, Alviero Martini, Vans Shoes जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए फोटोशूट किया।

वो खुद को एडवरटाइजिंग में ग्रेजुएट बताते हैं और उन्होंने मिलान के मारांगोनी इंस्टीट्यूट से फोटोग्राफी के गुर सीखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें