नई दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के ग्रीन पार्क में जेएनयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अफगानिस्तान के हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू में बीए द्वितीय वर्ष (ऑनर्स) की छात्रा (21) की आरोपी सुलेमान अहमदी व तवाब अहमद से करीब 15 दिन पहले एक रेस्टोरेंट में जान-पहचान हुई थी।
इन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए थे। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने छात्रा को फोन किया और खाने पर बुलाया। छात्रा को पहले साउथ एक्स स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गए।