फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार को पकड़ा

Thu, 15 Nov 2018 06:31 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलने का केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबितक इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर नग्न अवस्था में नाच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि वीडियो में कई किन्नर अश्लील हरकतें कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद इस बात पर भी बहस छिड़ी हुई है कि सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने वाले ट्रांसजेंडर हैं या फिर लड़कियां। जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचे। पहले तो किन्नरों ने वहां सेल्फी ली और उसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील ड्रामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें