फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे दिग्गज नेता, सोनिया, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 20 Jul 2019 08:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

शीला दीक्षित पहली बार यूपी के कन्नौज से 1984 में सांसद बनीं। इसके बाद वह 1989 में कन्नौज से सांसद रहीं।

शीला दीक्षित तीन बार(1998-2013) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

विज्ञापन
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:28 PM, 20-Jul-2019

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 


पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।

08:21 PM, 20-Jul-2019

बॉलीवुड अदाकार शर्मिला टैगोर ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 

 

08:19 PM, 20-Jul-2019

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 

 

विज्ञापन
08:09 PM, 20-Jul-2019

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 




इस दौरान उन्होंने कहा कि शीला जी को हमारे राष्ट्र के सबसे अनुभवी राजनेताओं में गिना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन बेदाग था, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

08:08 PM, 20-Jul-2019

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शीला दीक्षित जी को लोग बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिखाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस नुकसान से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे।
 

 

विज्ञापन
07:52 PM, 20-Jul-2019

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शीला दीक्षित जी की याद में दो दिवसीय राजकीय शोक के रूप में मनाने का फैसला किया है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

 

07:50 PM, 20-Jul-2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने उनके निधन पर कहा कि मेरी मां का निधन हो गया, यह स्वाभाविक है कि मैं उन्हें याद करूंगा। मां को खोने का दर्द मिटाया नहीं जा सकता। जब भी लोग एक विकसित और बढ़ती दिल्ली की बात करेंगे, शीला जी का नाम याद किया जाएगा।
 

 

07:39 PM, 20-Jul-2019

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

 

07:36 PM, 20-Jul-2019

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
 

 

07:18 PM, 20-Jul-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।
 

 

07:17 PM, 20-Jul-2019

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 

06:55 PM, 20-Jul-2019

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्या सिंधिया ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।
 

 

06:51 PM, 20-Jul-2019

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। 
 

 

06:22 PM, 20-Jul-2019

भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी।
 

 

06:14 PM, 20-Jul-2019

शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर रखा गया है। यहां कल सुबह 11.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

 

 

05:53 PM, 20-Jul-2019

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
 

 

04:01 PM, 20-Jul-2019

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे दिग्गज नेता, सोनिया, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि वो कांग्रेस की बेटी थीं। इसलिए मेरे साथ उनका खास रिश्ता भी था। उनके निधन की खबर सुन कर मैं दुखी हूं। उनके परिवार और दिल्ली के लोगों के लिए सहानुभूती व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री के तीन कार्यकाल में शीला दीक्षित ने दिल्ली के निस्वार्थ भाव से प्यार किया।

शीला दीक्षित को शनिवार को सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित वर्तमान समय में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

निजी जीवन और राजनीतिक सफर

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 में कपूरथला, पंजाब में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के जीसस एंड मेरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से प्राप्त की।

उनका विवाह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे। शीला दीक्षित के दो संताने हैं। उनके पुत्र संदीप दीक्षित भी सांसद रह चुके हैं।

शीला दीक्षित पहली बार यूपी के कन्नौज से 1984 में सांसद बनीं। इसके बाद वह 1989 में कन्नौज से सांसद रहीं। सांसद रहते हुए उन्होंने लोक सभा की एस्टीमेट कमेटी के लिए सेवाएं दी थीं।

शीला दीक्षित तीन बार(1998-2013) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित किया गया।



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें