फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

Sun, 21 Jul 2019 04:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
  • दिल्ली भाजपा ने अपने दो दिनों के सारे कार्यक्रम स्थगित किए।
  • शीला दीक्षित लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं, सोमवार को ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी।
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:54 PM, 21-Jul-2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

03:20 PM, 21-Jul-2019

गृहमंत्री अमित शाह भी निगमबोध घाट पर पहुंचे। कांग्रेस के कई बड़े नेता भी अंतिम संस्कार में मौजूद हैं।

03:15 PM, 21-Jul-2019

शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर बोध घाट लाया गया है। राजकीय सम्मान के साथ शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
02:31 PM, 21-Jul-2019
शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। यात्रा आईटीओ के पास से गुजर गई है। 

12:46 PM, 21-Jul-2019
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह किए अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। 

विज्ञापन
12:40 PM, 21-Jul-2019
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने किए अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस दफ्तर में शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया और प्रियंका गांधी ने अंतिम दर्शन किए।श्रद्धांजलि देने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित एक नेता से ज्यादा दोस्त थीं। शीला दीक्षित से कई यादें जुड़ी हैं। शीला दीक्षित के जाने की बहुत कमी खलेगी। 

12:22 PM, 21-Jul-2019

शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर पहुंच गया है। श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

12:02 PM, 21-Jul-2019
अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार से पहले शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर लाया जा रहा है। इससे पहले कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 

 

10:59 AM, 21-Jul-2019

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। शीला का कल निधन हो गया था।
 

 

10:07 AM, 21-Jul-2019
सुषमा स्वराज ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि दी।
 

 

09:57 AM, 21-Jul-2019
उमर अब्दुल्ला ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। जिनका कल निधन हो गया था।
 

09:44 AM, 21-Jul-2019

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।


 

08:24 AM, 21-Jul-2019

पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का रविवार को निमगबोध घाट में अंतिम संस्कार हुआ। वह लंबे अरसे से बीमार थीं और तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उल्टी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल का दौरा पड़ने से दोपहर बाद 3:55 बजे उनका निधन हो गया। सबसे लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी के विकास का चेहरा माना जाता है। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के मुताबिक पूर्व सीएम को दौरा पड़ने के चलते गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद फिर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नहीं बचाया जा सका। आज उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में रखी जाएगी।

आज दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने निधन पर दु:ख जताया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें