राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को ठंड और कोहरे का असर रहा जिससे नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। शहर में कोहरा छाये रहने के कारण विलंब से चवलने वाली वाली ट्रेनों में पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, महाबोधि एक्सप्रेस शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता घट कर 200 मीटर तक और सफदरजंग में 400 मीटर तक आ गई थी।