फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : दक्षिण पश्चिम डीएम कार्यालय में चार कर्मी समेत पांच संक्रमित, जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट निगेटिव 

Thu, 07 May 2020 09:18 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिमी जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जिलाधिकारी के निजी सहायक के संक्रमित होने के बाद अब दफ्तर में काम करने वाले चार कर्मी व निजी सहायक की पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पूरे कैंपस में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन का कहना है कि बीते दिनों जिलाधिकारी का निजी सहायक संक्रमित हो गया था। इसके बाद जिलाधिकारी समेत उसके संपर्क मे आने कर्मियों की जांच कराई गई।

विज्ञापन


इसमें डीएम की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि दूसरे कर्मियों की जो रिपोर्ट आई है, उसमें दफ्तर का एक स्टोनोग्राफर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व दो सिविल डिफेंसकर्मी संक्रमित मिले हैं। निजी सहायक की पुत्री को भी कोरोना है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी परिसर में एसडीएम हेडक्वार्टर व कापसहेड़ा, एसडीएम इलेक्शन, परमीशन सेल व कंट्रोल रूम है। अब दफ्तर में काम करने वाले सभी कर्मियों की जांच कराएगी।

दिल्ली में बीएसएफ के दो जवानों की मौत, 41 संक्रमित
सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के दो जवानों के बाद अब बीएसएफ के भी दो जवानों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। बेहद तेजी से फैल रहे वायरस ने महज 24 घंटे में बीएसएफ के 41 और जवानों को चपेट में ले लिया। बृहस्पतिवार को बीएसएफ ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


बीएसएफ के दो जवानों की मौत कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। इनमें एक जवान सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में उपचार कराने के दौरान संक्रमित हुआ था, जबकि दूसरे जवान को 3 मई सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 मई को हालत खराब होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, तब तक सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका था। बीते बुधवार को जब अस्पताल से रिपोर्ट आई तो पता चला कि जवान कोरोना संक्रमित था। इसे लेकर सीमा सुरक्षा बल ने शोक व्यक्त किया है। बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य सभी सीमा प्रहरियों ने संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें