केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के टीके पर प्राइस कैप लगा देने के बाद दिल्ली का पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइस कैप लगने के बाद यह केंद्र चलाना मुश्किल हो रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के टीके पर प्राइज कैप लगा देने के बाद दिल्ली का एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइज कैप लगने के बाद सेंटर को चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
26 मई को द्वारका के सेक्टर-14 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव थ्रू टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया था। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से शुरू किया था। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र पर अब तक लगभग 10 हजार लोगों को टीका लगाया गया है।
आकाश हेल्थकेयर द्वारका के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. कौसर ए शाह ने कहा कि प्राइज कैपिंग अस्पताल के लिए ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को जारी रखने के लिए मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाह ने कहा कि आज से हम दिल्ली के एकमात्र ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को बंद कर रहे हैं, जिसे हमने पिछले 15 दिनों से सफलतापूर्वक चलाया था। दरअसल, हम इसे लंबे समय तक चलाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्राइज कैप ने हमारे लिए अव्यावहारिक बना दिया है। इसलिए, हमें इस सुविधा को बंद करना पड़ा रहा है।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में निजी अस्पतालों द्वारा प्रति खुराक अधिकतम शुल्क 150 रुपये तय किया था।