फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दमकल सेवा की होटलों और सार्वजनिक इमारतों से अपील, दो हफ्तों में हटाएं ज्वलनशील सामग्री

Wed, 08 May 2019 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली दमकल सेवा ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में रहने की व्यवस्था मुहैया कराने वाले सार्वजनिक इमारतों के मालिकों से दो सप्ताह के भीतर अपने गलियारों और मार्गों से सभी ज्वलनशील सामग्री हटाने की अपील की।

विज्ञापन


फरवरी में करोलबाग के एक होटल में आग लगने की घटना के आलोक में होटलों, अतिथिशालाओं, नर्सिंग होम्स और अस्पतालों जैसे सार्वजनिक इमारतों को एक नोटिस के माध्यम से यह अपील की गई है।

मध्य दिल्ली के करोल बाग में चार मंजिला एक इमारत में 12 फरवरी को भयंकर आग लग गई थी जिसमें कम से 17 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में वे दो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने खुद को बचाने के प्रयास में इमारत छलांग दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली दमकल सेवा ने नोटिस में हवाला दिया है कि करोलबाग हादसे के दौरान यह महसूस किया गया कि गलियारों, मार्गों और सीढ़ियों पर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थों के पड़े रहने के कारण तेजी से आग फैली। इसमे कहा गया है कि इस कारण, दमकलकर्मियों के लिए उच्च जोखिम वाले अभियान में मुश्किल आई और लोगों को बचना मुश्किल हुआ।

इस सूची में कालीन, फर्नीचर, दीवार पर पेंटिंग करने वाली सामग्री और हटाए गए छत के पंखों जैसे ज्वलनशील सामग्री को गलियारों, रास्तों, सीढ़ियों और छत से हटाने की जरूरत पर बल दिया गया है। इमारत के मालिकों से सीढ़ियों सहित सभी निकास मार्गों को हमेशा ज्वलनशील सामग्री मुक्त रखने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


इनपुटः भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें