फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक घटना: प्रेम नगर में एक घर में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 25 Jun 2024 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नजफगढ़ के प्रेम नगर कालोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घर में आग लगने से दंपती और उनके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
दिल्ली के प्रेम नगर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना हुई है। प्रेम नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग में चार लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से दंपती समेत परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी, घटना के समय परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने परिवार के सभी लोगों को अचेतावस्था में बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हीरा सिंह, उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रॉबिन और लक्ष्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा नजफगढ़ के प्रेम नगर कलोनी में हुआ है। जिसमें पति, पत्नी, दो बेटे की मौत हो गई है। तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास मकान में आग लगी थी। दम घुटने से मौत होने की वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें