फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: डॉक्टर ने बताया कैसी थी मरीजों की हालत? पेशेंट्स ने खुद बताई आंखों देखी; 18 की मौत की वजह सामने आई

Wed, 03 Jun 2026 06:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हुए, जिन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत दम घुटने से हुई।
विज्ञापन
दिल्ली आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स अस्पताल ने कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि इनमें एक विदेशी नागरिक भी था। अस्पताल के डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुल 39 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से 18 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मौत दम घुटने (श्वासावरोध) के कारण हुई है। बाकी जो मरीज हैं, उनमें से 15 मरीज अभी आईसीयू में हैं, इनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पांच मरीजों की हालत स्थिर है, वह हल्के झुलसे हुए थे।

विज्ञापन



दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे होटल में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्तरां के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मरीजों ने बताई आपबीती
डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुछ मरीज जो होश में थे और ज्यादा गंभीर चोटें उनको नहीं थीं, उन्होंने अपनी आपबीती बताई। उन मरीजों ने बताया कि कोई तीसरी मंजिल से कूदा तो किसी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। डॉ. बुद्धिराजा ने बताया कि आग से पहले धुआं पहुंच जाता है। जब इंसान धुआं अंदर लेता है तो उसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके अलावा घर में मौजूद पीवीसी और प्लास्टिक जलती है। इसके जलने से कॉर्बन मोनो ऑक्साइड समेत अन्य विषैली गैस इंसान इनहेल कर लेता है।


मालवीय नगर के रेस्तरां में आग का कहर
बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।'

AAP नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आप नेता सोमनाथ भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।

विज्ञापन

आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली में इस तरह का अग्निकांड कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी दिल्ली के कई अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की भीषण आग लग चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें