फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

Mon, 20 Jan 2020 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के सिविल लाइन्स पर स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में आज सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद आठ गाड़िया मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है।
वहीं डिप्टी चीफ फायर अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि दिल्ली परिवहन विभाग से संबंधित सभी दस्तावेज आग की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के बाद केजरीवाल पर विपक्ष हुआ हमलावर
दिल्ली के परिवहन विभाग कार्यालय में आग लगने और सभी फाइलें जलकर खाक हो जाने के बाद विपक्ष दिल्ली सरकार को घेर रहा है। विपक्ष इसे दिल्ली सरकार की साजिश बता रहा है कि इस आग के जरिए दिल्ली सरकार ने सभी घोटालों की फाइलें जला दी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें