खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन की चौथी मंजिल में आयकर विभाग (अपील) के कार्यालय में सोमवार शाम को आग लगने से अफरातफरी व भगदड़ मच गई। इसे काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों को ढाई घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन
2 of 5
loknayak bhavan fire
- फोटो : ANI
आगजनी में कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइल व दस्तावेज जल गए। वहीं एक महिला के घायल होने के समाचार है। शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि आग एसी की तारों में शॉट सर्किट होने की वजह से लगी। नई दिल्ली की तुगलक रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
loknayak bhavan fire
- फोटो : ANI
खान मार्केट में स्थित दस मंजिला लोकनायक भवन में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग समेत कई कार्यालय हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय भी भवन की पांचवीं मंजिल पर है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे लोकनायक भवन की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय हजारों की संख्या में लोग भवन में मौजूद थे।
4 of 5
loknayak bhavan fire
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद फायरब्रिगेड की हाइड्रोलिक क्रेन के अलावा कुल 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भवन के पास नीचे ज्यादातर जगह पर पार्किंग की जगह है। इस कारण फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों को भवन तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग को चौथी मंजिल पर ही काबू कर लिया और उसे दूसरी मंजिलों तक फैलने नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग से धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। पीसीआर वैन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। आग से कई मंजिलों के शीशे भी टूट गए। आग से एक लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।