फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, धुएं से आसपास बढ़ा प्रदूषण

Wed, 25 Nov 2020 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गाजीपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग - फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

दिल्ली के गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई, जिसके चलते पूरे इलाके में धुआं ही धुआं भर गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आसपास के लोग वैसे ही कूड़े की बदबू से परेशान रहते हैं लेकिन आग लगने से जो धुआं और बदबू निकल रही है उसने लोगों का सांस लेना मुहाल कर दिया है। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि यह आग रात से लगी है।
विज्ञापन


दिल्ली में आज पहले से ही वायु गंभीर श्रेणी में है और इस आग ने उसमें अधिक इजाफा कर दिया है।
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें