फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 29 Mar 2020 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शाहीन बाग इलाके में रविवार को एक फर्नीचर की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर दुकान मालिक समेत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस समेत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल चार गाड़ियों ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया। इस हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारी जांच कर आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


शाहीन बाग में असलम खान की एक फर्नीचर की दुकान में देर शाम अचानक किसी वजह से आग लग गई। आग ने दुकान में रखे लकड़ी के फर्नीचर को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटे देखकर इलाके में लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की ऊंची लपटे देखकर लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। 

इस सूचना पर पहले तो दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंच गई। आग बढ़ने के बाद दमकल की दो अतिरिक्त गाड़ियों को भी घटनास्थल पर बुलाना पड़ा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। हालांकि आग की लपटों में अगल-बगल की दूसरी दुकाने भी आ गई थीं, जिस पर वक्त रहते काबू पा लिया गया। पुलिस का कहना है कि आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें