कबाड़ में कागज और लकड़ियां रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख मंडी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ओखला मंडी में बुधवार रात कबाड़ के ढेर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कबाड़ में कागज और लकड़ियां रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख मंडी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास के दुकानदार और मजदूर अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इस दौरान पास खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही रात 9:55 बजे दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 11:10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की, ताकि दोबारा आग न भड़के। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।