फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदीकुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मेजेंटा लाइन पर सेवा बहाल

Fri, 21 Jun 2019 10:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्नीचर में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के कालिंदीकुंज इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह पुरानी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लगभग 5 घंटे बाद सुबह करीब 10.30 बजे मजेंटा लाइन मेट्रो की सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गईं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब बॉटेनिकल गार्डन और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन के बीच की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

विज्ञापन


 

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कालिंदीकुंज में फर्नीचर मार्केट में आग लगने के चलते मेजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई। शाहीन बाग और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग और धुएं के चलते मेट्रो परिचालन को रोक दिया गया था। आग लगने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें