बताया जा रहा है कि यह घटना 21 जुलाई की रात की है। इसी दिन सुरेश ने अपनी पत्नी मंजीत से आत्महत्या के बारे में बात की थी। इसके बाद आधी रात को सुरेश ने बेटी तान्या को गोद में लेकर घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद मंजीत भी नीचे कूद गई।
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। उस दिन तो कोई बयान नहीं हो सका लेकिन जब बुधवार को मंजीत की हालत में सुधार हुआ तो पुलिस ने उसका बयान लिया और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।