फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने 20 जनवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Wed, 10 Jan 2024 04:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म आज यानी 10 जनवरी को खत्म हो रही थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों को 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह संजय सिंह को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म आज यानी 10 जनवरी को खत्म हो रही थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आगामी राज्यसभा चुनाव में नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आने की अनुमति दी थी। इससे पहले अदालत ने जेल अधीक्षक को चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नामांकन फॉर्म और अन्य सहायक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति देने का निर्देश दिया था।

संजय सिंह को चार अक्तूबर को ईडी ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। संजय सिंह को उत्पाद नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ। 
विज्ञापन


सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर चुका सुप्रीम कोर्ट
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लग चुका है। घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने समीक्षा याचिकाएं खारिज की थीं।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें