दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अस्थियां बुधवार को संगम में प्रवाहित कर दी गईं। प्रयागराज के सर्किट हाउस में अस्थियों के अंतिम दर्शन के बाद उन्हें संगम में विसर्जित किया गया।
अस्थि विसर्जन में शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, बहन रमा धवन और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे।