फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी ईवीएम, अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती 

Tue, 14 May 2019 06:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल मार्केट स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को तीन स्तरीय सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना तक इसे महफूज रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस सहित सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। हालात पर पल-पल की नजर रखने के लिए मतगणना केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। 

विज्ञापन


मतदान के बाद सभी ईवीएम को पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच रखा गया। सोमवार सुबह से इस काम  में अधिकारी व्यस्त रहे, लेकिन ईवीएम को थ्री लेयर की सुरक्षा में रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से इतने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि वहां तक कुछ अधिकारियों और परिसर के बाहर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि रह सकते हैं।

मतदान के दौरान दिल्ली के सातों संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सोमवार को नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान न होने की बात कही गई जबकि अन्य संसदीय सीटों के लिए स्क्रूटनी का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें