फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित, मैक्स अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Nov 2020 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है और यह कई वीआईपी को अपनी चपेट में ले चुका है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी इसकी जद में हैं। राय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी।

विज्ञापन


राय ने अपने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, 'शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।'

गोपाल राय को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वे अभी स्थिर हैं।  गोपाल राय से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही आप विधायक आतिशी व अन्य कई आप विधायक व नेता भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि अब सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में कई दिनों बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। दिवाली के बाद संक्रमण दर पहली बार 10 फीसदी से कम मिली है। बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 5246 संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। 

वहीं 61,778 सैंपल की जांच में 8.49 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 5361 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। वहीं 99 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। फिलहाल पिछले 10 दिन में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ने से कोरोना मृत्युदर 1.83 फीसदी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें