फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घर खरीदारों से धोखाधड़ी में रहेजा डेवलपर्स के सात ठिकानों पर छापा, प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Sun, 26 Apr 2026 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई रहेजा रिवांटा प्रोजेक्ट में फ्लैट न देने और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर खरीदारों से धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर्स के सात ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई रहेजा रिवांटा प्रोजेक्ट में फ्लैट न देने और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले जून, 2025 में भी एजेंसी ने कंपनी, उसके प्रमोटर्स और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। फिलहाल जांच जारी है। हालांकि, रहेजा डेवलपर्स ने कहा कि उसने ग्राहकों से प्राप्त राशि से अधिक निवेश किया है, जिसकी पुष्टि रेरा की निगरानी में हुए फॉरेंसिक ऑडिट से होती है और किसी भी तरह के फंड डायवर्जन का मामला नहीं है।

कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्ट में देरी का मुख्य कारण जरूरी सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पानी, बिजली, सीवरेज और फायर फाइटिंग सुविधाओं की कमी है। कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर खासकर गुरुग्राम में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित किए हैं, जिनमें से कुछ वित्तीय संकट के कारण देरी का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें