फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections : सत्ता का संग्राम आज दक्षिण पश्चिम, मध्य और नई दिल्ली में, युवाओं से होगी चर्चा और नेताओं से सवाल

Sat, 25 Jan 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शनिवार को हम नई दिल्ली, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग और पटेल नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंच चुका है। शनिवार को हम नई दिल्ली, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग और पटेल नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर आप को जीत मिली थी। इस चुनाव में नई दिल्ली सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। यहां से आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं।

विज्ञापन


इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता और खासकर युवा सरकार और विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 23 जनवरी को नई दिल्ली, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग और पटेल नगर में रहेगा।

क्या होगा खास?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन


इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप सत्ता का संग्राम से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। सता का संग्राम से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

  • दिल्ली का वोट, दिल्ली की बात : सुबह : 8 बजे
  • युवाओं की बात, वी-जॉन के साथ : दोपहर 11 बजे
  • आधी आबादी : दोपहर बाद 1 बजे
  • सत्ता का संग्राम : शाम 4 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें