फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections : केजरीवाल ने कहा- दिल्लीवालों ने धक्का लगाया तो 60 पार होगी आप, फिर आए तो 10 हजार और बचेंगे

Sat, 01 Feb 2025 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार में हर परिवार को 25 हजार रुपये की बचत हो रही है और अगर हमारी सरकार फिर आई तो 10 हजार रुपये और बचेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लक्ष्मी नगर, गांधी नगर और शाहदरा विधानसभा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यदि दिल्लीवाले धक्का लगा दें तो आम आदमी पार्टी इस बार भी 60 पार हो जाएगी। दिल्ली में आप की सरकार आने पर हर परिवार को कम से कम 25 हजार महीने का फायदा होगा। दस साल पहले दिल्ली की जनता ने मुझे जिम्मेदारी दी थी। इन दस सालों में हमने कई काम किए हैं। भाजपा हर विधानसभा के अंदर पुलिस का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले हंगामा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को बताना चाहिए कि 10 सालों में क्या काम किए। अगले पांच साल में क्या काम करोगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित दूसरे क्षेत्र में काफी काम किया। महिलाओं को मुफ्त बस की सुविधा दी। अब सरकार बनते ही हर महिला को 2100-2100 रुपए की सम्मान राशि देने वाली महिला सम्मान योजना को लागू करेंगे।

जिन महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, वे अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड संभालकर रखें। जिन महिलाओं का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। चिंता मत करना। हम चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना। उन्होंने कहा कि आप सरकार बुजुर्ग के लिए भी काम कर रही है। सरकार बनने के बाद उन्हें मुफ्त इलाज की
विज्ञापन

सुविधा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि यमुना में अमोनिया के मुद्दे को उठाया तो नोटिस भेज दिया। दिल्ली में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी आता है। हमारे विरोध के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी सही करके भेज दिया।

केजरीवाल का दाव- आप सरकार में हर परिवार को 25 हजार रुपये की बचत, फिर आए तो 10 हजार रुपये और बचेंगे
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नया कैंपेन ‘आप का बचत पत्र’ जारी किया। उन्होंने कहा कि इस पत्र का मतलब हर माह 25 हजार रुपये की सीधी बचत है। आप आएगी तो बचत दिल्ली के हर परिवार की होगी और अगर भाजपा आई तो ये सब बंद हो जाएगा। उन्होंने महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज कराने व छात्रों की बस यात्रा मुफ्त और मेट्रो के किराये में 50 फीसदी की छूट की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इससे हर परिवार को करीब 10 हजार रुपये की और बचत होगी। शनिवार को देश का बजट आ रहा है और सबकी निगाहें उस पर टिकी हैं। अक्सर बजट महंगाई लेकर ही आता है। ऐसे में लोगों के लिए यह देखना जरूरी है कि आप सरकार से उनके बजट पर कितना असर पड़ रहा है। आप दिल्ली में बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। गरीब तबके को जो सुविधाएं मिल रही हैं, उससे हर परिवार का हर महीने लगभग 25 हजार रुपये का फायदा हो रहा है। साथ ही, जिन नई सुविधाओं की घोषणा की गई है, आने वाले समय में उससे हर माह लगभग 10 हजार रुपये का और फायदा होगा।

घर-घर जाकर बचत पत्र भरवाएंगे कार्यकर्ता
केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बचत पत्र भरवाएंगे। उस घर को आप की योजनाओं से कितना फायदा होगा, यह उनके परिवार के साथ पार्टी कार्यकर्ता बैठकर भरवाएंगे। लोग खुद देखेंगे कि मौजूदा योजनाओं से क्या फायदा हो रहा है और आने वाली योजनाओं से क्या फायदा होगा। लोग जो टैक्स देते हैं, आप वह सारा पैसा जनता पर खर्च कर रही है। हम लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं। बिजली फ्री करते हैं। सड़कें बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें