फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2025 : इस बार के चुनाव में आधी आबादी की मजबूत दावेदारी, मगर 21 सीटों पर एक भी महिला नहीं

Thu, 23 Jan 2025 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली

सार

इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या अब तक हुए सभी चुनावों की तुलना में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही प्रमुख दलों की ओर से महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी की गई हो, लेकिन इस चुनाव में वे अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैंं। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या अब तक हुए सभी चुनावों की तुलना में सबसे अधिक है।

विज्ञापन


इस बार 96 महिलाएं अगल-अलग विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 81 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2013 और 2015 के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में कमी देखने को मिली थी। 1993 में 59, 1998 में 57, 2003 में 78, 2008 में 81, 2013 में 71 और 2015 में 66 और 2020 में 79 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।

21 विधानसभा सीटों पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं
मौजूदा विधानसभा चुनाव में 96 महिला उम्मीदवार हैं। इसके बावजूद 70 में से 21 विधानसभा ऐसी हैं जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। इसमें अंबेडकर नगर, बाबरपुर, बदरपुर, बादली, चांदनी चौक, दिल्ली कैंट, द्वारका, गांधी नगर, जंगपुरा, रोहिणी, संगम विहार, शाहदरा, तिमारपुर, बुराड़ी, मोती नगर, माॅडल टाउन, राजिंदर नगर समेत अन्य विधानसभा शामिल है। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में 79 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। तब 23 विधानसभा ऐसी थी जहां पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थीं।
विज्ञापन


2013 के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदवार
इस बार के विधानसभा चुनाव में 2013 के विधानसभा के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 2013 में 810 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसमें 739 पुरुष और 71 महिला उम्मीदवार शामिल थे। इसके बाद हुए चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कम होती गई। 2015 के चुनाव में 673 उम्मीदवार थे। इसमें 606 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। 2020 के चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी। इसमें पुरुष उम्मीदवार 593 थे। जबकि 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इस बार 699 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

1993 के चुनाव का नहीं टूटा रिकाॅर्ड...
दिल्ली के पहले चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। तब 1315 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। हालांकि इस बार के चुनाव में 1522 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की संख्या 699 पहुंची।

दिल्ली में उम्मीदवारों की संख्या...

      चुनाव वर्ष/उम्मीदवार/-पुरुष/महिला

  • 1993--1315--1257--59
  • 1998--815--758--57
  • 2003--817--739--78
  • 2008--875--794--81
  • 2013--810--739--71
  • 2015--673--606--66
  • 2020--672--593--79
  • 2025--699--603--96

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें