फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: केजरीवाल ने अपनी सरकार के काम के नाम पर मांगा वोट

Mon, 06 Jan 2020 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली की जनता से अपील की है कि आप चाहे जिस भी पार्टी के हो लेकिन इस बार का वोट आप काम के नाम पर देना। आप हमें वोट देना।

विज्ञापन

 


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बदली तो दिल्लीवालों को नुकसान होगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम भाजपा-कांग्रेस वालों के घर भी जाएंगे और उनका वोट भी मांगेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम ये नहीं कहते कि आप अपनी पार्टी छोड़ दीजिए लेकिन इस बार के चुनाव में आप वोट काम पर ही दें।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का चुनाव बिजली, पानी, मुफ्त सफर, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा पर होगा। दिल्ली सरकार के काम पर होगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमने काम किया है तो हमें वोट दें। अगर आपको नहीं लगता कि हमने काम किया तो आप जिसे चाहें उसे वोट दें।

विज्ञापन

दिल्ली में 70 सालों में पहली बार लोग सकारात्मक वोट देंगे कि यहां कि सड़कें, अस्पताल, स्कूल और बिजली की व्यवस्था अच्छी हो गई। दिल्ली के लोग इस बार काम की तुलना कर वोट देंगे। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को जिम्मेदारी दी है दिल्ली की पुलिस, डीडीए और नगर निगम संभालने की। आम आदमी पार्टी को लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली व अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

मैंने सबके लिए काम किया- केजरीवाल

दिल्ली के लोग ये देखेंगे कि भाजपा ने नगर निगम, डीडीए या पुलिस में अच्छा काम किया या फिर आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, अच्छी सड़कें, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व अन्य क्षेत्र अच्छा काम किया।

केजरीवाल ने कहा कि शायद यह पहली बार हो रहा होगा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह इस बात पर वोट करें कि हमने काम किया या नहीं। अगर हमने काम नहीं किया तो हमें वोट मत देना। मुझे नहीं लगता कि आज तक किसी सरकार ने ये स्टेटमेंट दिया हो लेकिन मैं कहता हूं कि अगर हमारी सरकार ने काम नहीं किया तो हमें वोट मत देना।

केजरीवाल ने कहा कि हमने कभी ये नहीं देखा कि कौन बीजेपी वाला है कौन कांग्रेस वाला। हमने सबके लिए काम किया, सबको सुविधाएं दीं। हमारे स्कूलों में बीजेपी वाला भी पढ़ रहा है और कांग्रेस वाला भी। हमने कभी कोई फर्क नहीं किया। अब भी हम सबके घर जाएंगे और सबसे वोट मांगेंगे कि इस बार हमें ही वोट देना, हमारे काम पर वोट देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें