इधर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को कई मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री पूर्वांचल के लोगों के विरोधी हैं और वे उत्तर प्रदेश-बिहार से आए लोगों को घुसपैठिया समझते हैं। यही वजह है कि वह कहते हैं कि सीएए और एनआरसी आएगा तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली से बाहर जाना पड़ेगा।
उन्होंने जनलोकपाल को लेकर मुख्यमंत्री पर तो निशाना साधा ही, साथ ही यह भी कहा कि वह बच्चों की कसम खाते हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ सरकार बनाते हैं। जावड़ेकर ने कहा कि अन्ना हजारे को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। पांच साल तक दिल्ली वालों को छलने का काम किया।