बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती को आज दिल्ली में पहली रैली के बाद ही करारा झटका लगा। करावल नगर में बसपा उम्मीदवार नाथूराम कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें कि दिल्ली में आज ही मायावती की पहली रैली हुई थी।
मायावती ने तालकटोरा स्टेडियम में पहली रैली की थी। बसपा प्रमुख मायावती ने तालकटोरा स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव जीतते हैं। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है।