फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: संजय सिंह बोले, केजरीवाल को चौथी बार CM बनाने को तैयार जनता; BJP ने दी केवल महंगाई-बेरोजगारी

Fri, 17 Jan 2025 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी  के नेता संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग स्कूल व अस्पताल नहीं बना सकते। 11 साल में 22 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा ने देश को केवल महंगाई और बेरोजगारी दी है, जबकि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को विश्वस्तरीय बनाया गया। 
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने विकासपुरी, द्वारका और मटियाला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में दावा किया कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने लिए तैयार है। दिल्ली में इस बार फिर झाड़ू चलेगी। अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी और बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च संजीवनी योजना के तहत सरकार उठाएगी। 

विज्ञापन


संजय सिंह का आरोप है कि भाजपा के लोग स्कूल व अस्पताल नहीं बना सकते। 11 साल में 22 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा ने देश को केवल महंगाई और बेरोजगारी दी है, जबकि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को विश्वस्तरीय बनाया गया। वर्तमान में अमेरिका भी हमारे मॉडल से प्रेरणा ले रहा है। आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक काम किए हैं।

वहीं, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की कला में माहिर हैं। केजरीवाल पूरी तरह से दिल्लीवासियों से कट चुके हैं और राजनीतिक रूप से हताश हो चुके हैं। वह दिल्लीवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार वे निराश हैं, क्योंकि जहां भी जाते हैं, उनका स्वागत मोदी-मोदी के नारों से होता है। सचदेवा ने कहा है कि हम मोहल्ला क्लीनिक को फुल टाइम लोकल डिस्पेंसरी में बदल देंगे और उनका उपयोग फर्जी टेस्ट के माध्यम से पैसे कमाने के लिए नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें