दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। पिछली बार के मुकाबले हालांकि उसने पांच सीटे खोकर 62 सीटें जीतीं, लेकिन ये जीत की मायनों में ऐतिहासिक रही। इस बार उसके उम्मीदवारों ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इनमें सबसे बड़ा नाम रहा बुराड़ी के संजीव झा का जिनकी जीत का मार्जिन रहा 88158 वोट। दूसरे नंबर पर ओखला के अमानतुल्लाह खान रहे।
ओखला से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर इस बार सबकी नजरें थीं, क्योंकि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। शाहीन बाग को भाजपा ने इस चुनाव में जबरदस्त मुद्दा बनाया था, लेकिन आप को यहां भी बड़ी जीत मिली।